नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बचा फाइनेंस कारोबारी, पानी पी रहे युवक पर लगे छर्रे

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कारोबारी पर गोली चला दी. हालांकि, फाइनेंस कारोबारी की किस्मत अच्छी रही कि उसे गोली नहीं लगी और गोली के छर्रे दीवार पर टकरा कर नल पर पानी पी रहे एक युवक की कमर में जा घुसे. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए. पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वहीं इस घटना को लेकर कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल है.

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर कस्बा निवासी आदी राणा नामक व्यक्ति फाइनेंस कारोबारी है. बताया गया है कि गुरुवार की शाम आदी राणा कस्बे के बाजार से होते हुए अपने घर जा रहा था. इसी दौरान गली के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए. इससे पहले कि फाइनेंस कारोबारी आदि राणा कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी. हालांकि, बाइक सवार बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली दीवार से जा टकराई. गोली से निकलने वाले छर्रे पास में ही नल पर पानी पी रहे एक युवक भूरा की कमर में घुस गए और वह घायल हो गया.

वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो नकाबपोश बदमाश एक बाइक सवार हैं और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित द्वारा पुलिस को इस मामले में तहरीर दी गई है. पीड़ित आदी राणा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि फायरिंग करने वाले युवक रुहालकी और प्रताप कॉलोनी के रहने वाले हैं. भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

  • Related Posts

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    राजधानी देहरादून में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, बदनाम करने और अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन

    ठंड से कांप उठा उत्तर भारत, सर्दी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन
    error: Content is protected !!