देहरादून में अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई मुक्त

अवैध मजारों पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा देहरादून शहर और आसपास सरकारी भूमि पर बने अवैध मजारों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है. प्रशासन ने बीती रात देहरादून घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अभी तक राज्य में उन 573 अवैध मजारों को धामी सरकार ने हटाया है, जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई थी.

गौर हो कि उत्तराखंड में फिर बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. बीती रात नगर प्रशासन, एमडीडीए, नगर निगम की टीम ने घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए उसका मलबा, टीन शेड को हटा दिया गया है. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही. नगर मजिस्ट्र प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देश पर उक्त अवैध संरचना का पहले सर्वे किया गया और इसके भूमि, निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए एमडीडीए द्वारा नोटिस दिया गया था. उन्होंने बताया कि संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट कहा था कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया जाए. देहरादून शहर और आसपास दो दर्जन से अधिक अवैध मजारें बताई जा रही हैं, जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई हैं.

बताते चलें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान पूरे राज्य में शुरू किया हुआ है, अभी तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है. साथ ही 573 अवैध मजारों को भी हटाया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से सरकारी भूमि कब्जा कर वहां मस्जिद मजारें बना दी गई और कुछ ऐसे अवैध निर्माणों को वक्फ बोर्ड में भी दर्ज कर दिया गया है.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!