हरिद्वार हरकी पैड़ी में घाटों की पवित्रता के नाम पर चेक हो रहे आधार कार्ड, गैर हिंदुओं पर कार्रवाई से बवाल

धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 में कुंभ का आयोजन होना है। इससे पहले प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच आस्था का प्रमुख केंद्र हरकी पैड़ी एक नई बहस के केंद्र में आ गया है। घाट क्षेत्र में दुकान और ठेली लगाने वालों की पहचान की जांच शुरू होने के बाद माहौल गर्मा गया है। घाट किनारे कारोबार कर रहे लोगों से आधार कार्ड दिखाने को कहा जा रहा है और यह परखा जा रहा है कि कहीं कोई गैर-हिंदू घाट क्षेत्र में व्यापार तो नहीं कर रहा। संतों की शिकायत है कि गैर हिंदुओं के होने से घाट अपवित्र हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह अभियान श्रीगंगा सभा की पहल पर शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए घाटों की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। श्री गंगा सभा से जुड़े लोग इसे स्वैच्छिक जांच बता रहे हैं।

घाटों पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में व्यापार की आड़ में कुछ लोग श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे थे, जिससे विवाद, झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति बनती रही। संत समाज का तर्क है कि कुंभ जैसा महापर्व अत्यंत पवित्र आयोजन है और हरिद्वार को देवभूमि का द्वार माना जाता है, इसलिए कुंभ और प्रमुख घाट क्षेत्रों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए।

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि घाट क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को अपने पास आधार कार्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई गैर-हिंदू हरकी पैड़ी या अन्य घाट क्षेत्रों में व्यवसाय करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना श्री गंगा सभा को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि घाटों की धार्मिक मर्यादा, आस्था और पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस अभियान को लेकर जहां संत समाज और कुछ स्थानीय लोग समर्थन में हैं, वहीं इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे हरकी पैड़ी का माहौल चर्चा में बना हुआ है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!