चाइनीज मांझे की चपेट में आकर उलझे युवक, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल

प्रतिबंधित चीनी मांझे से दो युवक घायल हो गए. घटना हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर फ्लाईओवर के पास की है. जहां बाइक सवार दो युवक चीनी मांझे की चपेट में आ गए और अनियंत्रित होकर गिर गए. सड़क पर गिरने से युवकों को चोट आई है. वहीं बाइक चला रहे युवक के गले पर भी मांझे से घाव हो गया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को दो युवक ज्वालापुर में सीतापुर फ्लाईओवर से जा रहे थे. जैसे ही दोनों फ्लाईओवर पार कर रहे थे, तभी बाइक चला रहे युवक के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया. मांझे से उसका गला कटने लगा तो, बाइक सवार युवक घबरा गया और उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा होते ही दोनों युवक नीचे गिर पड़े और घायल हो गए. दोनों युवकों को बीच फ्लाईओवर पर गिरा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई. पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक हरिद्वार जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं और किसी काम से ज्वालापुर गए थे. राहगीरों के द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई. पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया.

इस हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई और ज्वालापुर क्षेत्र में कई दुकानों पर चेकिंग अभियान चला कर दुकानदारों को चीनी मांझा ना बेचने के निर्देश दिए.

ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में कई बड़ी दुकानों की चेकिंग की गई. हालांकि, इस दौरान कोई चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ में तो नहीं आया, लेकिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जरूर दिए हैं. लेकिन यहां सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतने चेकिंग अभियानों के बावजूद हरिद्वार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बिक रहा है. मांझे की चपेट में आने से पशु पक्षियों के साथ ही लोग भी हादसों का शिकार हो रहे हैं.

गौर है कि पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चीनी मांझे की बिक्री पर रोक है. बावजूद, इसके लोग मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं और अक्सर लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हो रहे हैं.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!