हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

कनखल स्थित लाटोवाली में दीवार पर स्वच्छता के लिए लिखे गए स्लोगन में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया. रविवार को यह स्लोगन चर्चा का विषय बना रहा. अभद्र स्लोगन लिखा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों द्वारा स्लोगन की भाषा पर सवाल खड़े किए गए. इतना ही नहीं स्लोगन को हरिद्वार नगर निगम द्वारा ही दर्शाया गया. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो निगम प्रशासन हरकत में आया. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्लोगन पर पेंट किया गया. इसके साथ ही नगर आयुक्त नंदन कुमार ने भी मामले का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी.

प्रकरण की जानकारी मिलते ही मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त आपत्तिजनक संदेश को दीवार से हटवाया गया, ताकि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की गलत भाषा प्रदर्शित न रहे. नगर आयुक्त आईएसएस नंदन कुमार ने स्पष्ट किया है कि शहर के कनखल क्षेत्र स्थित लाटोवाली स्थान पर दीवार पर लिखी गई आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा से नगर निगम का कोई संबंध नहीं है. बताया कि नगर निगम के संज्ञान में आया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गंदगी न करने के नाम पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक संदेश लिखा गया था, जिसके नीचे भ्रामक रूप से नगर निगम हरिद्वार अंकित किया गया था.

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि स्वच्छता जागरूकता के नाम पर किसी भी प्रकार की अपमानजनक, असंवैधानिक या भाषा स्वीकार्य नहीं है. नगर निगम सदैव नियमों के पालन हेतु सभ्य, सकारात्मक और कानूनसम्मत तरीकों में ही विश्वास रखता है. पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं. नगर निगम की टीम आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह कृत्य किसके द्वारा किया गया.

साफ तौर से कहा कि दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह नगर निगम को अवगत कराए. शहर की स्वच्छता, सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और स्वच्छता के नाम पर अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!