उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में ओलावृष्टि, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम खराब है। राजधानी देहरादून में अचानक अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई और जमकर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, आस पास के इलाकों में भी बारिश से तापमन में गिरावट आई है।

प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दून समेत कई जिलों में चार और पांच मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है जबकि प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलों आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत, बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया हैं।

 

साथ हि सभी संबंधित विभागों, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

Related Posts

मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

मानसून के चलते उत्तराखंड में सड़कों की हालत बिगड़ गई है। प्रशासन के रियल टाइम सिस्टम के मुताबिक राज्य में इस समय 135 सड़कें बंद हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता…

सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

देहरादून की शिक्षिका सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

मानसून में 135 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट

सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

सीमा कंडारी आत्महत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, SSP बोले- दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

स्वास्थ्य शिविर सफल

स्वास्थ्य शिविर सफल
error: Content is protected !!