पीक आवर में मिली राहत: उत्तराखंड में पहली बार बैटरी स्टोरेज से मिलेगी 120 मेगावाट बिजली

प्रदेश में बिजली की भारी मांग के समय (पीक आवर) में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) 120 मेगावाट बिजली यूपीसीएल को उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पहली बार निगम बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) लगाने जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

जानकारी के मुताबिक अभी तक यूजेवीएनएल जितनी बिजली जब पैदा करता है, उसी दौरान वह ग्रिड में जाती है। यूपीसीएल के पास दिन में बिजली की मांग तो कम होती है, लेकिन शाम को भारी मांग का समय होता है। इस दौरान भी यूजेवीएनएल अपने सामान्य समय की भांति बिजली उत्पादन करता है। लिहाजा, यूपीसीएल को बाजार से बिजली खरीदनी पड़ती है।

 

वहीं अब पीक आवर को देखते हुए पहली बार यूजेवीएनएल बीईएसएस लगाने जा रहा है। इसके तहत चीला पावर हाउस पर 75 मेगावाट, ढकरानी में 15 मेगावाट, तिलोथ में 15 और खटीमा में 15 मेगावाट मिलाकर कुल 120 मेगावाट क्षमता के सिस्टम लगाए जाएंगे। यूजेवीएनएल प्रबंधन ने इसकी शुरुआती तैयारियां करने के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। अब दिन में जब यूपीसीएल के पास बिजली की मांग कम होगी, उस समय यूजेवीएनएल अपनी पावर हाउस की बिजली को इनमें स्टोर करेगा। शाम को जब यूपीसीएल को ज्यादा जरूरत होगी तो उसे ये बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

यूपीसीएल भी भविष्य में कुल बिजलीघरों पर बीईएसएस सिस्टम लगाने की तैयारी में जुटा है। कई बार बिजली मांग के सापेक्ष अधिक उपलब्ध होती है। ऐसे में वह अतिरिक्त बिजली इन सिस्टम में स्टोर की जाएगी और बाद में उसे ग्रिड में आपूर्ति के लिए भेजा जाएगा।

Related Posts

मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

देहरादून की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी कर 3 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

मंत्री गणेश जोशी पर ED-CBI क्यों नहीं कर रही जाँच

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा

सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

सावन के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा, सरकार के दावों पर विपक्ष हमलावर

स्वास्थ्य शिविर सफल

स्वास्थ्य शिविर सफल

खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा का कांग्रेस पर हमला

खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा का कांग्रेस पर हमला

पहली ही बारिश में धंसी नंदा की चौकी पुल की अप्रोच रोड, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सियासत भी तेज

पहली ही बारिश में धंसी नंदा की चौकी पुल की अप्रोच रोड, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सियासत भी तेज
error: Content is protected !!