परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

टॉप– देहरादून

 

स्लग –परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफस

 

रिपोर्ट– यशदीप आर्य

 

एंकर -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट परेड कई परिवारों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा पल लेकर आई। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग और संघर्ष के बाद जब जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बने, तो परेड ग्राउंड में मौजूद उनके माता-पिता की खुशी देखने लायक थी। परिवारों ने इसे जीवन का सबसे बड़ा और यादगार क्षण बताया। अभिभावकों ने कहा कि बेटे ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है और आज उसे सेना की वर्दी में देखकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

 

वहीं पास आउट हुए जेंटलमैन कैडेट्स ने भी अपनी सफलता का श्रेय परिवार और प्रशिक्षकों को दिया। एक कैडेट ने कहा कि चार साल की कठिन मेहनत के बाद यह दिन आया है और वह अपनी उपलब्धि माता-पिता, दिवंगत दादा तथा एनडीए और आईएमए के प्रशिक्षकों को समर्पित करना चाहते हैं। दूसरे कैडेट ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बचपन से सेना में अधिकारी बनने का सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

 

बाइट – अभिभावक

 

बाइट-पास आउट जेंटलमैन कैडेट्स

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!