परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर – roglognews

परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

टॉप– देहरादून

 

स्लग –परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफस

 

रिपोर्ट– यशदीप आर्य

 

एंकर -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट परेड कई परिवारों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा पल लेकर आई। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग और संघर्ष के बाद जब जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बने, तो परेड ग्राउंड में मौजूद उनके माता-पिता की खुशी देखने लायक थी। परिवारों ने इसे जीवन का सबसे बड़ा और यादगार क्षण बताया। अभिभावकों ने कहा कि बेटे ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है और आज उसे सेना की वर्दी में देखकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

 

वहीं पास आउट हुए जेंटलमैन कैडेट्स ने भी अपनी सफलता का श्रेय परिवार और प्रशिक्षकों को दिया। एक कैडेट ने कहा कि चार साल की कठिन मेहनत के बाद यह दिन आया है और वह अपनी उपलब्धि माता-पिता, दिवंगत दादा तथा एनडीए और आईएमए के प्रशिक्षकों को समर्पित करना चाहते हैं। दूसरे कैडेट ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बचपन से सेना में अधिकारी बनने का सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

 

बाइट – अभिभावक

 

बाइट-पास आउट जेंटलमैन कैडेट्स

  • Related Posts

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!