भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा – roglognews

भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

देहरादून – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 481 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। वहीं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूरा कर अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल होने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों के नेतृत्व में कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी जगह संभाली। एडवांस कॉल के साथ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विजेता विशाल कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट और सैन्य अनुशासन का प्रदर्शन किया।

 

परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट्स ने सटीक तालमेल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रशिक्षण की झलक पेश की। उपस्थित सैन्य अधिकारियों, गणमान्य अतिथियों और परिजनों ने कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की। समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब कैडेट्स ने ‘अंतिम पग’ भरकर सेना में अधिकारी के रूप में अपने नए जीवन की शुरुआत की।समारोह को और भव्य बनाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। देशभक्ति और गर्व के माहौल के बीच आयोजित यह पासिंग आउट परेड वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बनी।

  • Related Posts

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान
    error: Content is protected !!