NEET पेपर लीक को लेकर देहरादून में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन की कड़ी अब देहरादून में भी देखने को मिली। राजधानी के गांधी पार्क में विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र-युवाओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर NEET अभ्यर्थियों के साथ न्याय की मांग उठाई। इस दौरान पेपर लीक से प्रभावित छात्रों और आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना पर भी सवाल उठाए।

  • Related Posts

    नगर निगम कर्मचारी बनकर लूट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने…

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    बदरीनाथ मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET पेपर लीक को लेकर देहरादून में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    NEET पेपर लीक को लेकर देहरादून में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नगर निगम कर्मचारी बनकर लूट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    नगर निगम कर्मचारी बनकर लूट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अध्यक्ष को हटाने की मांग

    कैंट सीट पर शुभम ठाकुर को नया राजनीतिक समर्थन

    कैंट सीट पर शुभम ठाकुर को नया राजनीतिक समर्थन

    उत्तराखंड में जल्द बनेगा अग्निवीर रोजगार सेल, रोजगार से जोड़ने की तैयारी

    उत्तराखंड में जल्द बनेगा अग्निवीर रोजगार सेल, रोजगार से जोड़ने की तैयारी

    छात्रों की गूंज

    छात्रों की गूंज
    error: Content is protected !!