नगर निगम कर्मचारी बनकर लूट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने घर में अकेली महिला के साथ मारपीट कर जेवर, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महज कुछ ही समय में दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मुख्य आरोपी सागर गढ़ी कैंट कॉलोनी का रहने वाला है और नशे का आदी है, जबकि उसका साथी अंकित भी वारदात में शामिल था। दोनों के खिलाफ लूट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना पहचान की पुष्टि किए घर में प्रवेश न दें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Related Posts

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    हल्द्वानी के शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल…

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    देहरादून का दून अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला अस्पताल में बच्चा बदले जाने के आरोप से जुड़ा है। एक दंपति ने अस्पताल स्टाफ पर अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    दून हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    चीनी के दाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    देहरादून में चीनी की बढ़ती कीमतों से मिष्ठान कारोबारियों की चिंता, त्योहारों में महंगी हो सकती है मिठाई

    चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

    चुनाव से पहले यूकेडी में युवाओं की एंट्री

    देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

    देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
    error: Content is protected !!