
सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है।
इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो राज्य के सहकारिता के इतिहास में रिकार्ड है। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए सहकारिता बैंक से जुड़े हुए लोगों का भी धन्यवाद किया उसके साथ ही उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल की डीबीसी के चुनाव में भाजपा जीती है सहकारिता के डायरेक्टर से लेकर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने दर्ज की है और एक भी कांग्रेस का नहीं जीता है साथ ही उन्होंने कहा कि तीन बैंकों के चुनाव में भी मुझे उम्मीद है कि भाजपा वहां से जीतेगी उसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम 15 लाख किसानों को सहकारिता के माध्यम से 0% ब्याज के तहत ऋण देने का काम कर रहे हैं|






