भर्तियों को लेकर ऊर्जा सचिव से मिली रीजनल पार्टी  – roglognews

भर्तियों को लेकर ऊर्जा सचिव से मिली रीजनल पार्टी 

 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने ऊर्जा निगम में रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियां आयोजित करने के लिए ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात की और उन्हें इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से लगभग ऊर्जा निगमों के लगभग 1200 पदों पर तत्काल भर्ती निकलने के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने ध्यान से पूरे विषय को सुना और इस दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यूपीसीएल और पिटकुल जेई के और तकनीकी ग्रेड के पदों पर 2016 के बाद से कोई भर्ती नहीं आई है। हजारों अभ्यर्थी लगातार ओवर एज हो रहे हैं। इसके अलावा डिप्लोमा और आईटीआई पास बेरोजगारों के हित मे तकनीकि अनुभव की बाध्यता खत्म करने का भी निवेदन किया।

 

गौरतलब है कि ऊर्जा निगम के UPCL एवं PTCUL मे अवर अभियंता (JE) एवं तकनीशियन ग्रेड-II (TG-2) के रिक्त पदों पर अंतिम विज्ञप्ति वर्ष 2016 में आयी थी I 2016 के बाद आज 2024 तक पिछले 8 वर्षो में ऊर्जा निगम के UPCL और PTCUL मे अवर अभियंता (JE) एवं तकनीशियन ग्रेड-II (TG-2) के रिक्त पदों पर कोई विज्ञप्ति नहीं आने के कारण हजारों की संख्या में डिप्लोमा एवं आईटीआई धारक छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है l

शिव प्रसाद सेमवाल ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि नवीनतम आरटीआई के अनुसार अवर अभियन्ता (JE) के 200 से अधिक और तकनीशियन ग्रेड-II (TG-2) के 1000 से अधिक पद UPCL और PTCUL में रिक्त हैं।

 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने की है यह मांग

* पिछले 8 सालों से (2016 से) उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) मे अवर अभियंता (JE) एवं तकनीशियन ग्रेड-II (TG-2) के रिक्त (1200+) पदों पर जल्द ही विज्ञप्ति जारी करे I

 

* विज्ञप्ति जारी होने के 3 से 5 महिने के भीतर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करके परिणाम घोषित किया जाये और जल्दी ज्वाइनिंग दी जाये I

 

* तकनीशियन ग्रेड-II (TG-2) के पदो पर 2 वर्ष के अनुभव की अनिवरीयता खत्म की जाए I

 

* पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (HPPCL), पंजाब (PSPCL) और उत्तर प्रदेश (UPPCL) के ऊर्जा निगमों की तरह की तरह उत्तराखंड भी हर 2 साल में ऊर्जा निगम (UPCL,PTCUL,UJVN) के अवर अभियंता (JE) एवं तकनीशियन ग्रेड 2 (TG-2) के रिक्त पदों पर भर्ती लाए I

शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि ऊर्जा सचिव में इस मामले पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि भर्ती के संदर्भ में लगातार अनु श्रवण किया जाता रहेगा।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!