मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से ऊंचा हो रहा है

 

**देहरादून ऋषिकेश। पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव ऋषिकेश में देखा जा रहा है। यहां गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर चुका है और इस समय गंगा खतरे के निशान से केवल आधा मीटर नीचे बह रही है। त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। प्रशासन की टीम बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्क नजर आ रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। इस समय गंगा चेतावनी स्तर से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पानी से भर चुका है। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सभी गंगा घाटों पर सतर्क हो गई है और मुनादी करके गंगा घाट पर आने वाले लोगों को दूर रहने की सलाह दे रही है। नरेंद्र नगर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उधर, देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अलर्ट की जानकारी मिलने के बाद सभी गंगा घाटों पर जल पुलिस को 24 घंटे जलस्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं और लोगों को भी गंगा घाट से दूर रहने के लिए कहा गया है।**

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!