राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला ने दी चेतावनी”

उत्तरी भारत और विदेशों में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के मिलते जनसमर्थन ने भाजपा को बैचैन कर दिया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन काला ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार कहीं न कहीं इस जनसमर्थन से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि इस बौखलाहट का परिणाम नफरती गैंग के सदस्यों द्वारा दिए जा रहे घृणास्पद बयानों के रूप में सामने आ रहा है।

काला ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को जान से मारने और जीभ कटाने जैसी घिनौनी धमकियां दी जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में नफरत और हिंसा की कोई जगह नहीं है।

प्रवक्ता काला ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा देश में भय और आतंक का माहौल बनाया जा रहा है, पर कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राहुल गांधी की ढाल बनकर उनके साथ खड़ा है।

इसके साथ ही, काला ने गृह मंत्रालय की चुप्पी पर सवाल उठाए और भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!