देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो समुदायों के बीच बवाल, पथराव और तोड़फोड़

देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात जमकर बवाल हो गया। दरअसल, दूसरे समुदाय की एक किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

इस घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कई निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं, एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय सिंह, निवासी दातागंज, जिला बदायूं, 16 वर्षीय युवती के साथ देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। आरपीएफ को दोनों संदिग्ध लगने पर उन्हें आरपीएफ कार्यालय ले जाया गया, जहां से लड़की के घर वालों को सूचना दी गई। पता चला कि वह बिना बताए घर से एक दिन पहले देहरादून आई थी, और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बदायूं थाने में दर्ज थी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने समुदाय विशेष की सूचना कुछ अराजक तत्वों को दी, जिसके बाद पथराव की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बाइट: अजय सिंह, एसएसपी

 

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!