उत्तराखंड में बदलने जा रहा मौसम, बारिश के साथ आंधी तूफान के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 18 अप्रैल से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है. 18 अप्रैल की शाम से मौसम करवट बदलने जा रहा है. शाम के बाद गढ़वाल क्षेत्र के अनेकों स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी, लाइटनिंग वेदर होने जा रहा है. जबकि कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार हैं.

मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर रहेगा. इस दौरान बारिश के साथ ही आंधी, तूफान की एक्टिविटी देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि, हैल लाइटनिंग, आंधी-तूफान का मौसम पीक पर रहे रहेगा. इसी तरह 20 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों में बारिश का अनुमान है. हालांकि 21 अप्रैल से प्रदेश का मौसम साफ रहेगा.

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून के कुछ स्थानों में इंटेंस शावर (तीव्र बौछार) भी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को लोगों से विशेष एहतियात की हिदायत दी है कि अगर कहीं पर थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी चल रही है, उस दौरान लोग सुरक्षित स्थानों में ही रुक जाएं और बारिश थमने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें. मौसम बिगड़ने के दौरान लोगों को नदी, नालों, गदेरों से भी बचने की सलाह दी गई है. अगर नदी नालों की कुछ दूरी पर स्ट्रांग रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी चल रही है तो इस स्थिति में नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!