REEL बनाने भागीरथी में उतरी महिला, तेज बहाव में बही, ‘मम्मी-मम्मी’ चीखती रही बेटी

जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मणकर्णिका घाट में एक नेपाल की महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई. वहीं उसकी वीडियो बना रही बेटी मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही, लेकिन तब तक महिला नदी के तेज बहाव में ओझल हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम महिला की खोजबीन में जुटी है. लेकिन महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. महिला नेपाल की रहने वाली थी.

पुलिस के अनुसार, विशेषता (पत्नी पूर्णा उम्र 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल) सोमवार शाम को अपनी बेटी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंची थी. वहां पर अपनी बेटी के साथ गंगा आचमन के बाद उसने मोबाइल अपनी बेटी को दिया और खुद नदी के बीच में चली गई. फिर उसने अपनी बेटी से वीडियो बनाने के लिए कहा. पत्थर के ऊपर जाने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वो सीधे नदी के तेज बहाव में बहने के बाद जोशियाड़ा झील में बह गई.

पिछले तीन दिन से महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है. पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि महिला को रील बनाने के चक्कर में नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो नदी के तेज बहाव में बह गई.वहीं महिला की खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है, लेकिन पुलिस व गोताखोरों की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि सोमवार को एक महिला की नदी में बहने की सूचना मिली थी, जिसकी खोजबीन जारी है. खोजबीन में पुलिस, एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है.

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!