रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका, नहीं हो पाई पहचान

लालकुआं-हल्द्वानी रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिले से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका है कि यह महिला रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई होगी. जिसके चलते उसकी जान चली गई. पुलिस की मानें तो अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक, गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे मौके पर ही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से गिर गई होगी, जिससे हादसा हुआ होगा. हालांकि, अन्य कारणों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!