UCC धन्यवाद रैली में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, लिब्बरहेड़ी में चलाया ट्रैक्टर – roglognews

UCC धन्यवाद रैली में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, लिब्बरहेड़ी में चलाया ट्रैक्टर

उत्तराखंड के दो बड़े नेता हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हरीश रावत अक्सर काफल, ककड़ी और बुरांश के फूल के जूस की दावत देते दिखते हैं, तो सीएम धामी भी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. इस बार सीएम धामी, हरीश रावत से भी एक कदम आगे निकल गए.

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 27 जनवरी 2025 को यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता लागू की थी. यूसीसी लागू हुए 4 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. शांतिपूर्वक यूसीसी लागू होने के बाद सीएम धामी लगातार राज्य में धन्यवाद रैली आयोजित कर रहे हैं. इन रैलियों में लोगों से बातें कर रहे हैं. सरकार की योजनाएं बता रहे हैं. रविवार को सीएम धामी हरिद्वार जिले के लिब्बरहेड़ी में धन्यवाद रैली में पहुंचे थे. इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला.

सीएम धामी ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर जा बैठे. इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर तक ट्रैक्टर चलाया. सीएम धामी को ट्रैक्टर चलाते देख वहां मौजूद जन समुदाय खुश नजर आया. ट्रैक्टर चलाकर सीएम धामी ने किसानों को प्रभावित करने का प्रयास किया. दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का ये हिस्सा किसान बहुल क्षेत्र है. ऐसे में किसानों को ये फील दिलाने के लिए कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं, और मुझे भी कृषि कार्यों का अनुभव है, ये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बता दिया.

नारसन स्थित महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय के खेल मैदान से सीएम धामी ट्रैक्टर चलाते हुए रैली स्थल की ओर गए. सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन ही नहीं है, बल्कि ये हमारे अन्नदाताओं के अत्मसम्मान, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

 




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!