सहसपुर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आये बाइक सवार, एक की मौत, तीन घायल

सहसपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार तीन लोग रॉन्ग साइड से फिसल कर ट्रक के नीचे घुस गये. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल गो गये. जिनमें से एक की मौत हो गई है.

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहें हैं. सड़क हादसों में लोग काल का ग्रास बन रहे है. ताजा मामला देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र कि लांघा रोड तिराहे के पास का बताया जा रहा. जहां बाइक सवार तीन लोग रॉन्ग साइड से आने के कारण फिसल कर ट्रक के नीचे आ गए. हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए.

हादसे की सूचना पुलिस की दी गई. पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पंहुची. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक युवक को गम्भीर हालत में विकासनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया दो लोगों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है.

सहसपुर थाना के एसएस आई ने बताया सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा रोड के तिराहे पर बाइक सवार रॉन्ग साइड से आकर फिसल गए. जिसके बाद वे ट्रक के नीचे आने से गंभीर घायल हो गए. जिसमें बाइक सवार तीन लोगों को काफी चोटें आई .घायल अवस्था मे तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. एक युवक को गम्भीर हालत मे विकासनगर अस्पताल मे ले जाया गया. डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. दो लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.घायलों की पहचान आशिक(25) निवासी सहसपुर, फरमान( 24) फुरकत अली निवासी सहसपुर के रूप में हुई है. मृतक की पहचान आजम (21) वर्ष निवासी सहसपुर के रूप में हुई है.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!