हरिद्वार में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाके से मची अफरा तफरी, हादसे में एक की मौत

बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुलदासपुर उर्फ माजरा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. आग की चपेट में आकर 2 व्यक्ति झुलस गए हैं, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जबकि, हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं, आग लगने की सूचना पर बहादराबाद, मायापुर, सिडकुल समेत अन्य जगहों से फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने पर धमाका भी हुआ. जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी मच गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर पुलिस अधिकारी आदि पहुंच गए हैं.

हरिद्वार पुलिस की मानें तो अब तक एक मौत इस हादसे में हुई है. जिसका नाम दीपचंद (उम्र 38 वर्ष) है. जो हादसे का शिकार हो गए. दीपचंद को हरिद्वार के भूमंडल अस्पताल भी भिजवाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!