गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार – Doon Ujala

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट और कोतवाली नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. देह व्यापार गेस्ट हाउस में चल रहा था. पुलिस टीम ने छापेमारी में गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था. साथ ही मौके से पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

जानकारी के अनुसार राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली. पुलिस टीम को जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 मुकदमा दर्ज किया गया.

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!