देहरादून में भारी बारिश से दो मकान जमींदोज, आसपास के भवनों को भी खतरा, कराए गए खाली

देहरादून: उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. देहरादून में भारी बारिश के कारण कारगी ग्रांट में दो मकान ढह गए. हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया. घटना की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. सुरक्षा के मद्देनजर से पुलिस द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. शनिवार देर रात से देहरादून में लगातार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकान के ढह गए. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस बल और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने आसपास के 10 मकानों को खाली कराने और मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएसी बल को नियुक्त किया गया है.

वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश का रेड अलर्ट के मद्देनजर एसएसपी द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. देर रात से जारी भारी बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धंस गया है. जिस पर सुरक्षा की नजर से पुलिस ने बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है. पुलिस ने मसूरी जाने वाले पर्यटकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की भी अपील की है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!