जिला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए कांग्रेस पार्टी ने 21 लोगों को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने सूची चारी करते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप के जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया गया. विमर्श के बाद जिन नामों की संस्तुति प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई थी, उनको पार्टी ने समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने बताया कि आज शाम तक कांग्रेस पार्टी की ओर से दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी.

ZILA PANCHAYAT ELECTION

अल्मोड़ा जिले के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ढौरा से पूजा आर्या, भैसानी से गीता आर्या, नौगांव से मुन्नी आर्या, डुंगरा से हेमा देवी, खांकर से सुनीता कुंजवाल, सल्लभट कोट से शैलजा, डोल से रजनी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है. इसी तरह काभड़ी से भावना जोशी, धुंरास ग्रोली से हिमांशु, बलटा से जीवन सिंह मेहरा, गोलनाकरडिया से राजेंद्र बिष्ट, खोला से बिशन सिंह बिष्ट, पल्यूड़ा से संतोष को कांग्रेस ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया है.

इसी तरह कुमौली में हेमा आर्या, डीडा के लिए चंद्रशेखर, डिगरा के लिए कुंदन, छानी ल्वेशाल से प्रकाश, डांगी खोला से रणजीत, सकनियालकोट से रोशन, सुनौली से पूजा और गडस्यारी से निशा को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है.

इससे पहले बुधवार को भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की जिलेवार लिस्ट जारी की थी. उत्तराखंड के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं. इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पद, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499 पद, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पद और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होंगे. 2 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उत्तराखंड में पहले चरण में 24 जुलाई और दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोटिंग होनी है. 31 जुलाई को एक साथ वोटों की गिनती की जाएगी.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!