सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एक युवती ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी बात उत्तर प्रदेश निवासी युवक से हुई. इंस्टाग्राम और फोन पर बातचीत होते-होते दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया. आरोप है कि युवक कुछ दिन पहले उससे मिलने के लिए हल्द्वानी आया, जहां वो युवती को झांसा देकर एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई व फोटो बना ली. जिसके बाद युवक उसको ब्लैकमेल कर रहा था. मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

वहीं कोतवाली क्षेत्र की ही एक महिला ने अपने ससुर और उसके दोस्त के पर गंभीर आरोप लगाया हैं. महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वो पांच जुलाई को अपने घर बरेली रोड पर थी. इसी दौरान उसका ससुर व एक साथी घर में घुस गए. उसने ससुर को घर से बाहर जाने को कहा, लेकिन दोनों घर के अंदर बैठ गए. महिला का आरोप है कि ससुर की नीयत ठीक नहीं लग रही थी और वह घर से निकल कर भाग खड़ी हुई. इस दौरान ससुर और उसके दोस्त ने उसका पीछा किया और एक खेत में गिरा दिया. आरोप है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन वह किसी तरह से बचकर निकली और पुलिस के पास पहुंची. वहीं हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि ससुर और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!