मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते का रेन अलर्ट जारी किया, जानें कब कहां कितनी होगी बारिश

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है. इस अलर्ट के अनुसार 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. 14 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए विशेष अलर्ट है.

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को जो मौसम का अलर्ट जारी किया है उसमें 17 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान है. अलर्ट के अनुसार 12 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होगी. राज्य के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी.

13 जुलाई को भी बारिश का पैटर्न 12 जुलाई जैसा ही रहेगा. 14 जुलाई को मौसम विभाग ने राज्य के कुमाऊं मंडल में स्थित नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अधिकांस स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है. शेष जनपदों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी. 15 और 16 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी. 17 जुलाई राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में मानसून सीजन चल रहा है. 20 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंचा था. उसके बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है तो बाढ़ भी आई हुई है. गाड़-गदेरे उफनाए हुए हैं. अनेक जिलों में अतिवृष्टि हुई तो उत्तरकाशी जिले में बादल भी फट चुका है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!