ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

 पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं. वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देवप्रयाग के पास मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के समीप हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक खाली ट्रक और श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे ट्रक के की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक ताजबर सिंह की मौत हो गई.

वहीं, दूसरा ट्रक चालक महावीर महर पुत्र सुर्जन सिंह, निवासी ग्राम ज्ञानासु, टिहरी घायल हो गया. घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मृतक और घायल के परिजनों को दे दी है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!