23 साल की नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने पति समेत 8 पर मुकदमा दर्ज किया

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में 23 साल की नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नवविवाहिता अपने मायके जसपुर आई हुई थी. वहीं पर उसने आत्महत्या की है. मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति और अन्य ससुरालियों को जिम्मेदार बताया है. पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है.

जसपुर के रहने वाले करतार सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी. तहरीर में करतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उपासना की शादी एक साल पहले 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सेक्टर 9 निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र अंशुल सिंह के साथ की थी.

उन्होंने अपनी पुत्री की शादी में अपनी हैसियत से अधिक उपहार स्वरूप दान दहेज दिया था, लेकिन बेटी का पति अंशुल सिंह और परिवार के अन्य सदस्य दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे. इसीलिए पति अंशुल सिंह, सास कुसुम सिंह, ससुर देवेंद्र सिंह, चाचा प्रदीप, ननद निकिता, श्वेता व ननदोई विकास कुमार, अमित कुमार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे.

करतार सिंह ने बताया कि इसके बाद वे मजबूर होकर अपनी बेटी को अपने साथ ले आए, तभी से उनकी बेटी उनके साथ मायके में ही रह रही है. करतार सिंह का कहना है कि उनकी बेटी ने कई बार अपने पति से फोन पर भी बात की और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को ही तैयार नहीं था. आखिर में परेशान होकर उनकी बेटी उपासना ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. घटना के समय उनकी बेटी अकेली थी. वह और उनकी पत्नी अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने बाहर गये थे. उन्होंने अपनी पुत्री को कई बार फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, तब वे घर पर आए तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था, तब वे बामुश्किल पड़ोस के घर की छत से चढ़कर अपने घर के अंदर आये तो देखा कि उनकी बेटी उपासना मृत पड़ी हुई थी.

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मृतका उपासना के पिता करतार सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(1), 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सीओ दीपक सिह कर रहे हैं.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!