हरिद्वार में बड़े ज्वेलर्स के घर लूट, नौकरानी ने परिवार वालों को दिया नशीला पदार्थ

धर्मनगरी हरिद्वार में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर लूटन का प्रयास किया गया. जैसे ही परिवार के लोग होश में आए घर में अफरा तफरी मच गई. आनन फानन सभी लोगों को हरिद्वार के सिटी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है.

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया आज शाम ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर चौक के पास इंक्लेव निवासी सरार्फा कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के घर में काम करने वाली महिलाओं ने लूट का प्रयास किया. इन महिलाओं ने घर में मौजूद लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया. उन्होंने बताया नौकरानी ने यशपाल मल्होत्रा पत्नी, और पोते को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया. जिसके बाद वे वहां से सामान समेट कर फरार हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है. हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा लूट को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं है.

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा अभी तक मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है. लूट का क्या कुछ सामान वह लेकर गई हैं? यह भी परिवार वालों को भी नहीं पता है. उसके बावजूद भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा जल्द ही दोनों महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा. इसी के साथ हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गोरौल ने बताया घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम अनीशा व ऊष्मा है. ये दोनों मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही हैं. उन्होंने कहा पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!