उत्तरकाशी धराली आपदा, सीएम धामी ने दिया एक माह का वेतन

उत्तरकाशी धराली आपदा का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी मौके पर आपदा बचाव कार्य चल रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने ने अपना एक माह का वेतन आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये देने का फैसला किया है. वहीं, उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने भी आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये एक दिन का वेतन दान दिया है. ये राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जायेगी.

धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों के लिए देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है. इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें.

वहीं, उत्तराखण्ड आईएएस एसोसिएशन ने भी एक दिन की सैलरी दान देने का फैसला किया है. दिलीप जावलकर ने बताया एसोसिएशन ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा को लेकर व्यापक चर्चा की. जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के समस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई०ए०एस०) अधिकारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से प्रदान करने का फैसला किया है. यह निर्णय आपदा पीड़ितों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि यह सांकेतिक योगदान न केवल आपदा प्रभावितों के प्रति एसोसिएशन की सहानुभूति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि उन समर्पित अधिकारियों, सुरक्षा बलों, चिकित्सकीय दलों, आपदा प्रबंधन कर्मियों एवं स्वयंसेवकों के साथ एकजुटता प्रकट करता है, जो राहत-बचाव और पुनर्वास कार्यों में दिन-रात जुटे हुए हैं.

दिलीप जावलकर ने बताया बैठक में इस भीषण आपदा की घड़ी में एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा की गई है कि वह संवेदना और उत्तरदायित्व के साथ अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें. ऐसी आपदाओं के समय प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह पहल संवेदना से परिपूर्ण प्रशासनिक सेवा की उस भावना को पुष्ट करती है, जिसमें जनहित सर्वाेपरि होता है.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!