उत्तराखंड में बरपा कहर! रुद्रप्रयाग-चमोली और टिहरी में फटा बादल, एक की मौत, कई लापता

उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बादल फटने मामले सामने आ रहे है। जहां रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटा है। जिससे टेंडवाल गांव में एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। तो वहीं 18-20 लोग अभी भी लापता है। इसके अलावा चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां भी कई लोग लापता है। इधर पति-पत्नी लापता हैं। दो लोग घायल है।

साथ ही 20 मवेशियों के मलबे में दबे होने की खबर हैं। इसके साथ ही टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में बादल फटा है। हालांकि अभी तक गनीमत है कि किसी के जान-मान की हानी की सूचना नहीं आई है। रुद्रप्रयाग में बादल फटने से जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांदर सहित कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है।

बीते दिन देर रात गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है। जो कि आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। बीते दिन तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटा। जिससे भारी तबाही देखने को मिली। कई घर मलबे में दब गए है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की माने तो मोपाटा में तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता है। तो वहीं विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। इनके घर और गोशाल मलबे में दबे हुए है। इसके अलावा 15-20 जानवर के भी मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है।

भारी बारिश के चलते चमोली में सभी ब्लॉकों के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश का ऐलान कर दिया है। तेज बारिश के कारण देवाल में रास्ते टूट गए हैं। थराली में लगातार हो रही बारिश भूस्खलन की वजह बन रही है। इसके साथ ही अदिबदरी, कर्णप्रयाग में भी तेज बारिश का दौर जारी है।

कर्णप्रयाग में कालेश्वर में ऊपर पहाड़ से मलबा आया जो कि लोगों के घरों में घुस गया। ऐसे में जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा और पिंडर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में बोल्डर और मलबा गिरने से सड़के बंद है।

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में भी बीती रात गुरुवार को बादल फटा। हालांकि बादल फटने से किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में राजस्व विभाग की टीम यहां के लिए रवाना हो गई है। जगह-जगह पर पैदल पुलिया और रास्ते टूटने की भी खबर हैं।

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!