2 घंटे की बारिश से पानी-पानी हुआ हरिद्वार, जूझते दिखाई दिए वाहन सवार

मौसम विभाग पूर्वानुमान ने लगाया था कि 28 अगस्त को हरिद्वार में मूसलाधार बारिश होगी, जो कि सही साबित हुई. गुरुवार देर शाम को अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. लगभग 2 घंटे तक हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखी गई. जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

गुरुवार को हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल भराव हुआ. शहर के लिए जाने वाले रानीपुर और भगत सिंह चौक इलाके में काफी पानी भर गया. पानी इतना था कि फोर व्हीलर का निकलना भी मुश्किल साबित हुआ. कई फोर व्हीलर पानी में जाते ही बार-बार बंद हो रहे थे. जिनको आखिर में लोगों को धक्का दे देकर पानी से बाहर निकालना पड़ा.

वहीं जल भराव के चलते सड़कों पर खड़े टू व्हीलर या तो पानी में गिरते हुए दिखाई दिए या पानी में डूबे हुए दिखाई दिए. हालांकि, इस दौरान जलभराव के बीच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करते नजर आए. पुलिस ने जहां ज्यादा पानी भरा हुआ था, उस रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया. हालांकि, इस दौरान कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उन रास्तों पर जाते नजर आए.

बता दें रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर लंबे समय से जल भराव की समस्या चली आ रही है. बरसात में अक्सर यहां पर जल भराव हो जाता है और कई फीट पानी सड़कों पर भर जाता है. जिसमें पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. जल भराव के कारण कई बार दुकानों में भी पानी चला जाता है, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. इन समस्याओं के बावजूद जिला प्रशासन अब तक इस समस्या से स्थानीय निवासियों को निजात नहीं दिला पाया है और न ही इसका कोई स्थायी समाधान कर पाया है. वहीं हरिद्वार रेलवे स्टेशन की छत में लगे पंखे और लाइट से बारिश का पानी टपकता नजर आया.

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों से दूरी बनाने की सलाह दी है.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!