उत्तराखंड में हादसे का शिकार हुये यूपी संभल SDM, पत्नी के साथ गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में यूपी संभल के SDM विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी इनोवा कार UP61BQ1253 सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई.

जानकारी के अनुसार हादसा अंधेरे में करीब देर रात हुआ. नियंत्रण खो जाने के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद वाहन की हालत बेहद खराब हो गई. उपजिलाधिकारी विकास चंद्र अपनी पत्नी के साथ रामनगर में भ्रमण पर आए थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय केवल दोनों ही गाड़ी में सवार थे. कार विकास चंद्र चला रहे थे

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने दंपत्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पीरूमदारा स्थित नीमकरौली अस्पताल में भर्ती करवाया.

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद के एक उच्च स्तरीय मेडिकल संस्थान में रेफर कर दिया. पिरूमदारा क्षेत्र में स्थित नीमकरौली अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसको देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि कार पिरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई. जिससे उपजिलाधिकारी वाहन पर नियंत्रण खो बैठें, फिलहाल पुलिस टीम हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही प्रशासन से सड़क की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की कड़ा आग्रह किया है. लोगों का कहना है कि उस क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था बेहद अपर्याप्त है. जिससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि जरूरी साइन बोर्ड, डिवाइडर के पास चेतावनी और उचित रोशनी की व्यवस्था न होने से यह दुर्घटना संभव हुई. यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है. प्रशासन ने कहा है कि पूरी जांच के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे. जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!