फर्जी प्रोफाइल बनाकर हिंदू लड़की से की शादी, मनीष निकला मोनिश, ऐसे हुआ खुलासा

हिन्दू बनकर युवती से विवाह करना और शादी के बाद महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में नानकमत्ता पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बना कर युवती से शादी की थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बना कर हिन्दू युवतियों से शादी करने, शादी के बाद दहेज की मांग करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में नानकमत्ता थाना पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक नानकमत्ता निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि आरोपी मोनिश उर्फ मनीष चौधरी ने खुद को हिन्दू बता कर शादी डॉट कॉम में अपनी फेक प्रोफाइल बनाई थी. बातचीत के बाद उसका विवाह 11 दिसम्बर 2024 को नानकमत्ता में मनीष चौधरी से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुआ.

शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी और उसका परिवार ₹2 लाख नकद, एक कार और सोने के आभूषण की मांग करने लगा. जब इस पर आपत्ति जताई तो उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई. आरोप है कि वह शाकाहारी है, लेकिन आरोपी और उसके परिजन उसे जबरन मांसाहार खिलाने का प्रयास किया.

21 फरवरी 2025 को आरोपी पति, सास और दोनों ननदों ने मिलकर बुरी तरह पीटा. इसके बाद उसे घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद पता चला कि उसका पति मनीष चौधरी दरअसल मोनिश पुत्र इरशाद अहमद भारती निवासी शास्त्री नगर, मेरठ (वर्तमान पता- गायत्री विला, जयनगर नं.04 थाना दिनेशपुर) है. आरोपी और उसका परिवार मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर चुका है.

जब उसने धर्म परिवर्तन का दबाव का विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धमकी दी.शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया. पुलिस ने 6 सितंबर को आरोपी को दिनेशपुर थाना क्षेत्र उसके घर से गिरफ्तार किया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!