चंद्र ग्रहण का असर, हरिद्वार में बंद हुये मंदिरों के कपाट, दोपहर में हुई संध्याकालीन आरती

चंद्रग्रहण को देखते हुए आज विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर होने वाली संध्याकालीन आरती सूतक काल से पहले ही 12:30 बजे की गई. आम दिनों में हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन आरती 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू की जाती थी.

ज्यादा जानकारी देते हुए श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि आज हरकी पैड़ी पर होने वाली आरती को चंद्र ग्रहण के कारण पहले ही कर लिया गया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण का 9.57 रात्रि में आरंभ हो जाएगा. जिसको देखते हुए उससे पहले ही मां गंगा की संध्या कालीन आरती कर ली गई है. तन्मय वशिष्ठ ने कहा सूतक काल प्रारंभ होने से पहले ही मां गंगा के मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है. जैसे ही चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, उसके बाद मां गंगा के जल से मंदिर को पूरी तरह धोकर मंदिर के कपाटों को खोला जाएगा.

बता दें आज साल 2025 का दूसरा चंद्रग्रहण आज है. यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. रविवार रात के 9.57 मिनट से इसकी शुरुआत होगी. मध्य रात्रि के ठीक बाद 1.26 मिनट तक यह समाप्त होगा. 11.42 मि. पर आप पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकते हैं.

आज से ही पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है. इसे श्राद्धपक्ष भी कहा जाता है. सूतक लगने के बाद कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इसलिए धर्माचार्यों का कहना है कि पिंडदान का काम सूतक लगने से पहले ही कर लें. सूतक रविवार दोपहर 12.57 मि. पर लगेगा. चंद्रग्रहण समाप्त होने तक यह चलता है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं अपना सामान्य कामकाज कर सकते हैं. उनके लिए सूतक का काल शाम 6.35 मि. से शुरुआत हो रही है.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!