बांग्लादेश से घुसपैठ कर दून पहुंची महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने शनिवार को दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं पटेलनगर क्षेत्र के पूजा विहार, चन्द्रबनी इलाके में अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस ने ये कार्रवाई ऑपरेशन कालनेमि के तहत की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम इलाके में चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में दो महिलाएं मिली। जब उनसे पूछताछ की और दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र और परिवार रजिस्टर बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर से गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसी थी और देहरादून में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, निवासी सिलहट (बांग्लादेश) और राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला, निवासी चटग्राम (बांग्लादेश) के रूप में हुई है।

दोनों महिलाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया दोनों महिलाओं को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस अब तक 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर चुकी है, जबकि 7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!