देहरादून में स्वच्छोत्सव अभियान की शुरुआत, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने दी बधाई – Doon Ujala

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसे खास बनाने के लिए बीजेपी ने पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वच्छता ही सेवा-2025 ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया और पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को युगांतकारी नेता बताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम और राष्ट्रहित की भावना ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कार्यक्रम में स्वच्छता का संदेश दिया गया और पौधारोपण भी किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुधारों की नई गाथाएं लिख रहा है। अब ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से जुड़ने की अपील की। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया, स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छता रथ को रवाना किया गया।

सीएम धामी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया और ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पौधारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक इसमें भाग ले। स्वच्छ उत्सव-2025 आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य का संकल्प है, और इसे पूरे समाज की जिम्मेदारी बताया।

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!