उधम सिंह नगर में 13 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जसपुर और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है.

दरअसल, जसपुर के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि बच्ची गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली. ऐसे में परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल जसपुर ले गए. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से महज कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ी मिली. परिजनों के मुताबिक, बेटी के शरीर पर दर्जनों चोटों के निशान हैं. उन्होंने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है. उधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Girl Murdered After Sexual Assault in Jaspur

वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति संभालने की कोशिश की. जसपुर सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना बेहद गंभीर है और जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उधर, बच्ची की हत्या की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए. ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे को जाम कर दिया और सरकारी अस्पताल के बाहर भी मार्ग अवरुद्ध कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती या उन्हें कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आदेश चौहान भी तत्काल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बच्ची की मौत को समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा. ताकि, दोषियों को कठोर दंड मिल सके. इसके अलावा बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहकर कहा कि पार्टी अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेगी कि अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाई जाए.




  • Related Posts

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    देहरादून – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 481 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। वहीं 16…

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    टॉप– देहरादून   स्लग –परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफस   रिपोर्ट– यशदीप आर्य   एंकर -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    उत्तराखंड में SIR 

    उत्तराखंड में SIR 

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*
    error: Content is protected !!