दोस्त ने नहीं लौटाया उधार तो टूट गई बहन की शादी, गुस्से में कर डाली जानलेवा प्लानिंग

जानलेवा हमले के 3 आरोपियों को थाना राजपुर पुलिस ने बड़ा मोड़ ओल्ड मसूरी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है. पुराने लेन – देन के विवाद के चलते आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति पर फायर किया था. इस घटना में प्रयोग पिस्टल,एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

24 सितंबर को अमान चौधरी ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई कि वाटिका सोसायटी मसूरी रोड के पास अज्ञात कार सवार व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर किया. पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना राजपुर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आस- पास मसूरी रोड, सिनोला रोड, मसूरी डायवर्जन, कैनाल रोड आदि जगह पर लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया.

मुखबिर की सूचना बड़ा मोड़ ओल्ड मसूरी रोड के पास से घटना में शामिल 3 आरोपी आसिफ कुरैशी उर्फ आशु, शुभम सती और शाहरुख हुसैन को घटना में प्रयोग पिस्टल, एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.अवैध पिस्टल की बरामदगी पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई. आरोपियों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य की पहचान हुई. जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

आरोपी आसिफ कुरैशी से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी मिली कि लगभग एक साल पहले आरोपी ने पीड़ित अमान चौधरी को 15.35 लाख रुपए उधार दिए थे. कई बार वापस मांगने पर भी अमान चौधरी ने पैसे नहीं लौटाए. समय पर पैसे ना मिलने के कारण आरोपी की बहन की शादी टूट गई. इस बात को लेकर आरोपी आसिफ काफी ज्यादा नाराज था. कुछ दिन पहले आसिफ को अमान चौधरी के देहरादून आने की जानकारी मिली. उसे सबक सिखाने की नीयत से आसिफ ने अपने अन्य साथियों सोहेल, शुभम सती और शाहरुख हुसैन से संपर्क किया. जिसके बाद चारों अमान चौधरी की तलाश में निकल पड़े. साथ ही रात के समय अमान चौधरी अपनी थार से सिनोला तिराहे की तरफ जा रहा था. तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया. शुभम सती ने अपने पास रखी पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया था.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!