रुद्रपुर में चारदीवारी के अंदर मैदान में मिला सड़ा गला शव, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ब्लॉक रोड स्थित चारदीवारी के अंदर एक खाली मैदान से एक सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना होने के चलते डीकमपोस्ट हो गया है. इस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस टीम लापता लोगों के रिकॉर्ड सहित फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस संभावना जताते हुए प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशे में होने और घटना स्थल पर गिर कर मौत होना मान रही है. लेकिन मौत के पीछे वजह के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड चारदीवारी के अंदर एक खाली मैदान में सड़ा गला अज्ञात शव मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस के मुताबिक दपहर में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्लॉक रोड स्थित चारदीवारी के बीच खाली मैदान में एक सड़ा गला शव पड़ा हुआ है. सूचना पर टीम मौके पर पहुंची. शव पूरी तरह डीकम्पोस्ड हो चुका था. मांस पूरी तरह से डीकम्पोस्ड होने के बाद कंकाल दिखने लगा था.

टीम ने शव के पास से सफेद रंग के जूते बरामद किए हैं. शव डीकम्पोस्ड होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति की अत्यधिक नशा कर गिरने से मौत होना मान रही है. मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट से पता चलने की बात बोल रही है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!