
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की तपोमयी भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।







