अचानक फिसली और पलटी खाती खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

पर्यटन नगरी मसूरी में सोमवार को सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना सुबह करीब 8.45 बजे की बताई जा रही है।

सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (यूके07 टीबी 4592) सोलिटायर होटल से पहले पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। बताया जा रहा है कि मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से कार कई पलटियां खाकर सीधे नीचे की ओर बने सड़क प्लेटफॉर्म पर गिर गई। कार गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया और कार चालक की जान बच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए चालक को कार से बाहर निकाला। फिर निजी वाहनों की मदद से उप-जिला अस्पताल मसूरी भिजवाया। मसूरी पुलिस ने बताया कि घायल युवक राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड़ का रहने वाला है। युवक के अनुसार, कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया। डॉक्टरों के मुताबिक, राजवीर के जीभ पर हल्की कट की चोट, कमर पर चोट तथा शरीर पर घिसटन के निशान हैं। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के भाई को सूचना दी, जो मसूरी के लिए रवाना हो चुका है।

चीता मोबाइल यूनिट और मसूरी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में वाहन के फिसलने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। एक फुटेज में कार अचानक खाई में गिरते और कई पलटियां खाने के बाद धड़ाम से नीचे गिरती दिखाई दे रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर सुरक्षा बैरियर मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड बढ़ाने की मांग की है।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!