लक्सर हरिद्वार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पासपोर्ट बनवाने जा रहे दो भाइयों की मौत – roglognews

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पासपोर्ट बनवाने जा रहे दो भाइयों की मौत

कनखल थाना क्षेत्र स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक डंपर के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतक युवकों के नाम साकिब और वासिक हैं. दोनों सगे भाई हैं और बाइक से जाते वक्त डंपर के नीचे कुचलकर दोनों भाइयों की एक साथ मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

पुलिस के मुताबिक दोनों भाई गुरुवार सुबह बाइक से पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे. जैसे ही दोनों भाई जियापोता गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों भाई बीच सड़क पर गिर पड़े. तभी पीछे से आ रहा डंपर सड़क पर पड़े भाइयों के ऊपर चढ़ गया. डंपर चढ़ते ही दोनों भाइयों की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं हादसा होते ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय साकिब और 19 वर्षीय वासिक दोनों कटारपुर गांव के रहने वाले थे. दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के काम से घर से निकले थे. इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए. दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!