पछवादून में लोडर वाहनों का आतंक जारी, शिमला बाइपास शेरपुर में एक और घर में घुसा तेज रफ़्तार ट्रक

पछवादून क्षेत्र में तेज रफ़्तार लोडर व खनन वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात शिमला बाइपास के शेरपुर क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। घटना में घर को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर मौजूद थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

चिंता की बात यह है कि पिछले एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है, जब किसी के घर में लोडर वाहन घुसकर नुकसान पहुँचा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन से जुड़े वाहनों की लगातार तेज रफ़्तार व अवैध संचालन के कारण सड़कें खतरे का जोन बन गई हैं। रोजाना खनन वाहनों से दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व पुलिस से मांग की है कि रात में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए ओवरलोड व तेज रफ़्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग व मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए लोगों का कहना है कि यदि हालात यूँ ही बने रहे तो किसी बड़ी त्रासदी का इंतज़ार है।




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!