मां की प्रॉपर्टी पर बेटे ने धोखाधड़ी से लिया लोन, कंपनी कर्मचारियों की भी सांठगांठ, केस दर्ज

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में एक बेटे ने लोन एजेंट और निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के साथ धोखाधड़ी कर डाली. बेटे ने मां के मकान पर लोन ले लिया. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बेटे और कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है.

सुभाषनगर निवासी सुमन जैन पत्नी प्रमोद जैन ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सुभाषनगर गली नंबर बी-5 में उनका मकान है. उनके ही बेटे नीरज गर्ग ने लोन एजेंट और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके मकान पर लोन ले लिया. निजी कंपनी की हरिद्वार शाखा से लिए गए लोन के दस्तावेजों में कहीं भी उनके हस्ताक्षर नहीं हैं.

पीड़िता ने आरोप लगाया उसके बेटे नीरज, लोन एजेंट एवं बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से लोन स्वीकार कराया है. जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. कहीं पर भी सुनवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा है. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कोर्ट के आदेश पर नीरज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

वहीं, एक अन्य मामले में बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास, और पति के दोस्त व उसकी पत्नी पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ग्राम बढ़ेडी राजपूतान निवासी आशमी ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर बताया उसने बीती 19 नवंबर को थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी जानकारी दानिश व उसके दोस्त शाहनूद को लगी तो शाहनूद ने बीती 21 नवंबर को दिन में फोन किया. अभद्र व अश्लील टिप्पणी की. इतना ही नहीं उसे डराया धमकाया गया. जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसके बाद उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी. कहा कि उसका अपहरण कराकर शव को खुर्द बुर्द कर देंगे.

परेशान होकर पीड़िता ने शाहनूद और दानिश की शिकायत शाहनूद की पत्नि तय्यबा व अपनी सास मुन्नी से की तो तय्यबा व मुन्नी ने भी केस वापस लेने की बात कही. ऐसा न करने पर तलाक दिलवा कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!