हरिद्वार हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा, आपस में भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत

श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे से परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक देर रात हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर चंडी देवी रोपवे के सामने दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में एक ट्रक चालक और उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया. एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां ट्रक चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. 21 वर्षीय ट्रक चालक का नाम मोंटी है. वह हिमाचल का रहने वाला है.

श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया एक ट्रक और टाटा 407 के बीच टक्कर हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एक ट्रक चालक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी क्लीनर घायल हो गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर जैसे ही दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे. पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों ट्रकों को साइड में लगवाया. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया. श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को खुलवाया. कुछ देर बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!