हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पार्षद पर आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी पार्षद पर एक युवक की गोली मारने हत्या करने का आरोप लगा है. आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना के बारे में पूछताछ कर रही है.

गौर हो कि नैनीताल की शांत वादियां फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से अशांत हुई हैं. हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के पार्षद ने बीती देर रात घर के बाहर अज्ञात कारणों के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हल्द्वानी में गोलीकांड से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी निगम पार्षद को हिरासत में लिया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जिसके बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं आरोपी पार्षद का नाम अमित बिष्ट बताया जा रहा है, जिस पर नितिन लोहनी की हत्या का आरोप लग रहा है. पार्षद अमित बिष्ट बीजेपी समर्थित बताया जा रहा है.

वहीं जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई वैसे ही एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी द्वारा बताया गया कि बीती देर रात्रि मृतक नितिन लोहनी और वह गौलापार गए हुए थे. जब वह अपने घर हल्द्वानी लौट रहे थे तभी नितिन ने बीजेपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू से मिलने की बात कही और वह दोनों पार्षद के घर चले गए. जिसके बाद उन्होंने गेट पर घंटी बजाई कुछ देर बाद पार्षद अमित बिष्ट असलहा के साथ गेट पर पहुंचा और दोनों पर तान दिया.

इस दौरान पार्षद ने पहला फायर जमीन में किया. डर से नितिन मौके से भागने लगा तो आरोपी पार्षद द्वारा उस पर गोली चला दी. गोली लगने से नितिन नाली में जा गिरा, जब वह उसे उठाने के लिए पहुंचा तो और लोग भी हथियारों के साथ वहा पर पहुंच गए. इस दौरान वह जान बचा कर मौके से भाग गया. कोतवाली पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या के बाद लोगों का कोतवाली में जमावड़ा लगा हुआ है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!