बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग आपस में बीच सड़क पर मारपीट करते हुए दिख रहे है. ये मामला लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस मामले में प्रहलादपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर भी दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिलाओं समेत 16 को नामजद मुकदमा दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर बाजार में पहलादपुर निवासी युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया. हमले में युवक के हाथ की हड्डी टूट गई और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

पहलादपर गांव निवासी इंतजार ने थाने में तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि उसका भाई समीर गोवर्धनपुर बाजार में घर का कुछ सामान लेने के लिए गया था. इसी दौरान गांव के ही परवेज, शोएब, अमन रितिक, नानू, आकाश और सनी निवासी शाहपुर ने उसके भाई को घेर लिया.

आरोप है कि इन लोगों ने समीर को लाठी-डंडों से दौडा कर पीटा. हमले में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया. समीर घर पहुंचा तो आरोपित पक्ष के साजिदस, सानिया सालिया, शहजाद, नौशाद, कोतिन, जामीन, सोनी जहीरा वहां आ धमके.

आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडों, बलकटी और सरियों से हमला कर दिया. बताया कि हमले में उसके भाई समीर की हाथ की हड्डी टूट गई और ‘साजिद’ गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. ग्रामीणों को एकत्र होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. समीर पर हुए हमले की वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना ली, जो अब वायरल हो रही है. खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!